Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में BPL राशन कार्ड धारकों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 6 महीनों में कुल 11 लाख 83 हजार 970 परिवारों के BPL राशन कार्ड काट दिए गए हैं।
विभाग के मुताबिक इन सभी परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से ज्यादा पाई गई थी और साथ ही सालाना बिजली बिल भी 30 हजार से ज्यादा आया था। साथ में 400 गज से ज्यादा बड़ी जमीन रजिस्ट्री और दोपहिया और चारपहिया वाहन भी घर में है, इसलिए उनका नाम BPL सूची से हटा दिया गया।
विभाग के अनुसार नवंबर 2025 तक हरियाणा में BPL कार्डधारक परिवारों की संख्या घटकर 40 लाख 66 हजार 770 रह गई है। पिछले 2 महीनों में 4 लाख 73 हजार 247 BPL राशन कार्ड सरकार द्वारा रद्द किए गए है, जिससे करीब 12.89 लाख लोगों को इसका असर झेलना पड़ा है। अप्रैल में पूरे प्रदेशभर में BPL परिवारों की संख्या 52 लाख 50 हजार से अधिक थी।
विभाग के अनुसार नवंबर महीने 1 लाख 45 हजार 44 BPL कार्ड धारकों को लिस्ट से बाहर किया गया है, जिससे उनके परिवार के 5 लाख 38 हजार 262 लोग प्रभावित हुए। इसी प्रकार अक्टूबर महीने 3 लाख 28 हजार 203 BPL कार्ड धारकों को लिस्ट से बाहर किया गया है, जिससे उनके परिवार के 7 लाख 51 हजार 17 लोग प्रभावित हुए।
कार्ड कटने के आंकड़े इस प्रकार हैं…
अक्टूबर और नवंबर में जिलावाइज कटें इतने हजार कार्ड…
अंबाला – 18659
भिवानी – 23325
चरखी दादरी – 11582
फरीदाबाद- 44575
फतेहाबाद – 15439
गुरुग्राम – 36036
हिसार – 34731
झज्जर – 19683
जींद – 22382
कैथल – 17555
करनाल-27219
कुरुक्षेत्र – 17504
महेंद्रगढ़ – 19468
नूह – 11696
पलवल – 15853
पंचकूला – 8579
पानीपत- 21101
रेवाड़ी – 18253
रोहतक – 20278
सिरसा – 26005
सोनीपत – 25574
यमुनानगर – 17550
4,73,247
जानकारी के मुताबिक, विभाग का कहना है कि जिन परिवारों की आय तय सीमा से ज्यादा पाई गई, उनके कार्ड नियमों के अनुसार रद्द किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी ताकि केवल पात्र परिवारों को ही सस्ता राशन मिल सके।









