हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में 35 हजार की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 5:16 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के करनाल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कुंजपुरा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और एक सब इंस्पेक्टर को 35,000 रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि थाने में तैनात अधिकारी किसी मामले में नाम निकलवाने की बदले में रकम मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को उसी समय पकड़ लिया। जिस वक्त वह शिकायतकर्ता से रुपए ले रहा था।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

बताया जा रहा है कि एसआई राजकुमार पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पीड़ित का नाम निकालने की एवज में पैसे की डिमांड कर रहा था।जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर एसआई को गिरफ्तार कर लिया।

ACB अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि रिश्वत मांगने के पीछे की पूरी वजह और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल, एसीबी की कार्रवाई के बाद कुंजपुरा थाना क्षेत्र में मामले की चर्चा है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment