हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में इस एक्सप्रेसवे के पास बसाए जाएंगे 5 नए शहर

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 7:18 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 5 नए शहर विकसित किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, इन शहरों को बसाने में एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) मदद करेंगे और 2041 की प्रस्तावित जनसंख्या को ध्यान में रखकर इन शहरों का निर्माण किया जाएगा।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

खबरों की मानें, तो प्रदेश सरकार पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है। जो नए शहर विकसित होंगे वह भविष्य के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र के रूप में उभरेंगे। फिलहाल, इन नए शहरों के लिए भूमि, जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

10 में से पांच शहरों को मिल चुकी है मंजूरी

खबरों की मानें, तो हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने में हरियाणा की भूमिका बेहद अहम रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट घोषित 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) हरियाणा के औद्योगिक भविष्य की रीढ़ साबित होंगी। इन 10 में से 5 आईएमटी को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है जबकि बाकी पांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

सोहना में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी

उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी भू-मालिकों से नियमित संवाद स्थापित करें और उन्हें ई-भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। सोहना के निकट ग्लोबल सिटी विकसित कर रही है। हरियाणा सरकार 1,000 एकड़ में इस शहर में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल और सीवरेज प्रणाली, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, ऊर्जा प्रबंधन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment