Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने SI को 35 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पॉक्सो एक्ट के केस में नामदर्ज युवक का नाम हटवाने के लिए अधिकारी ने 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलते ही ACB ने पहले वेरिफिकेशन किया और फिर पूरे जाल बिछाकर टीम मौके पर पहुंची। चाय की दुकान पर जैसे ही SI ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए तो ACB ने उसे दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, ACB आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी SI की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। Haryana News
ऐसे रचा जाल
सूत्रों के अनुसार ढाकवाला गांव में एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। FIR में एक अन्य युवक का नाम भी शामिल किया गया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, ACB को मिली शिकायत में बताया गया कि कुंजपुरा थाने में तैनात SI राजकुमार पॉक्सो एक्ट के केस में नाम हटवाने के लिए 35 हजार से अधिक की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर टीम ने अधिकारी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। जानकारी के मुताबिक, टीम ने शिकायतकर्ता को दिए जाने वाले नोटों पर केमिकल पाउडर लगाया और नोटों के नंबर भी दर्ज किए। Haryana News
पाउडर की जांच
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने SI राजकुमार को 35 हजार रुपए के नोट थमाए, ACB टीम पहले से तय प्लान के तहत मौके पर पहुंच गई। नोट हाथ में लेते ही SI के हाथों पर लगे पाउडर की जांच की गई, जो सही पाया गया। टीम ने वहीं पर उसे काबू किया और तुरंत करनाल स्थित ACB कार्यालय ले आई। Haryana News
आधार पर तय
मिली जानकारी के अनुसार, ACB अधिकारी SI राजकुमार से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि रिश्वत मांगने के पीछे की पूरी वजह और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके। जानकारी के मुताबिक, जांच में देखा जा रहा है कि क्या इस तरह की मांग पहले भी हुई थी। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।









