हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के सूबेदार पंजाब में शहीद, एक बेटे के हैं पिता

By Sahab Ram
On: November 19, 2025 1:23 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले सूबेदार नरेश कुमार यादव (46) पठानकोट में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। हालाँकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी शहादत कैसे हुई है।

जानकारी के मुताबिक, नरेश कुमार यादव डाबोदा गांव के रहने वाले थे। आज यानी बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि नरेश करीब 27 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अगले साल उनकी रिटायरमेंट होनी थी। इनके पिता हरपाल सिंह किसान हैं और मां गृहिणी हैं। नरेश की दोनों बहनें शादीशुदा है।

खबरों की मानें, तो नरेश कुमार की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनका 18 साल का इकलौता बेटा पढ़ाई कर रहा है।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

हमेशा देश सेवा को माना है सर्वोपरि

गांव के चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने बताया कि नरेश कुमार अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के थे। वह हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि मानते थे और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते थे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment