हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 7:55 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, कनीना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम की टीम ने पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी ने जमीन की तकसीम और एक लोन संबंधी रिकॉर्ड के बदले उससे 22,500 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमनदीप ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को 10 हजार रुपए की पहली किश्त दी। वैसे ही एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment