हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी, इन पर हो सकती है कार्रवाई

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 11:39 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में करीब 44 हजार दंपती ऐसे हैं जो किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। वहीं 9700 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही योजना का लाभ ले रहे हैं। जिसने जमीन बेच दी है, वह इस राशि को लेने का हकदार नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1400 केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें कम उम्र के और अन्य व्यक्ति लाभ ले रहे हैं। जबकि, 17 हजार मामले ऐसे हैं, जो जमीन के पहले मालिक थे, लेकिन अब नहीं हैं। फर्द को लेकर भी तीन हजार से ज्यादा केसों की जांच चल रही है।

Haryana: Two major actions by Haryana Vigilance
Haryana: हरियाणा विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई, पटवारी व पुलिस कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

20 किस्त दी जा चुकी है  किसानों को

अब तक किसानों को 20 किश्त दी जा चुकी हैं। योजना का लाभ अब सभी किसानों को मिलता है। पहले यह योजना छोटे व मध्यम किसानों के लिए शुरू की गई थी। एक जून 2019 से यह योजना सभी किसानों के लिए लागू की गई थी। इसमें शर्त ये है कि किसान की सरकारी नौकरी न हो, किसान इनकम टैक्स न अदा करता हो। मंत्री, पूर्व मंत्री, एमपी, एमएलए, पंचायत चेयरमैन व मेयर आदि इसके लिए योग्य नहीं होंगे। किसान को साल में तीन बार 2000-2000 रुपए की राशि मिलती है। यह राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है।

2018 में शुरू हुई थी योजना

बता दें कि यह योजना केंद्र ने दिसंबर 2018 में शुरू की थी। योजना के तहत अबतक प्रदेश के किसानों को 6917.37 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है। पहली किश्त के रूप में प्रदेश के 12.48 लाख से अधिक किसानों को 249.79 करोड़ रुपए मिले थे। जुलाई 2025 में 16.77 लाख किसानों को 353.69 करोड़ रुपए का लाभ मिला था।

Haryana RTS Commission takes strict action
Haryana: HSVP पर सख़्त हुआ हरियाणा RTS आयोग, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment