हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Cough Syrup Ban in Haryana: हरियाणा में खांसी के सिरप पर लगा बैन, जारी हुई एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 1:50 AM
Follow Us:

Cough Syrup Ban in Haryana : हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने खांसी की दवा प्लानो कफ-डी की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। खबरों की मानें, तो सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DIG) रासायन की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली है जो मानव शरीर के लिए अत्यंत विषैली और घातक हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की दवा के कुछ बैचों में डीईजी की मात्रा अनुमेय सीमा से अधिक पाई गई है। यह रासायनिक तत्व गंभीर स्वास्थ्य हानि पहुंचाने वाला है जिससे गुर्दों की विफलता, तंत्रिका तंत्र में विकार की जटिलताएं आ सकती हैं। यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

क्या बोली स्वास्थ्य मंत्री

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

वहीं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि इस सिरप को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है। ऐसे में इसकी बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। ड्रग कंट्रोलर से कहा गया है कि वे तुरंत इस मामले में संज्ञान लें और नमूने लेकर इस बैच को कब्जे में लें। विभाग की ओर से बैच संख्या R25053101 भी जारी की गई है। इसकी निर्माण तिथि फरवरी 2025 है और समाप्ति तिथि जनवरी 2027 है।

राव ने बताया कि जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस खतरनाक सिरप के सभी बैचों को तुरंत बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दवा विक्रेताओं, वितरकों, अस्पतालों और डॉक्टरों से अनुरोध किया गया है कि वे इन बैचों को किसी भी स्थिति में न बेचें, न वितरित करें और न ही उपयोग करें।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में मौजूद दवाइयों की जांच करें और अगर यह सिरप है तो उसे उपयोग में न लाएं।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment