हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में हुआ था ब्लास्ट, जानें क्या बोला i-20 कार का मालिक

By Sahab Ram
On: November 11, 2025 3:31 AM
Follow Us:

Delhi Blast Update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ है, वह हरियाणा नंबर की है। यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड मिली है।

 

खबरों की मानें, तो कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले एड्रेस के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। यहां मकान मालिक ने बताया कि सलमान 5 साल पहले यहां से जा चुका है। अब सलमान सोहना की एक सोसाइटी में रहता था। पुलिस जब उस सोसाइटी में पहुंची तो सलमान सोता मिला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार किसी को बेच दी थी।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

 

बताया जा रहा है कि सलमान ने खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात भी पुलिस को दिखाए। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं है कि आगे यह कार किस-किस के पास पहुँची थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्लास की कंपनी में काम करता है सलमान

खबरों की मानें, पुलिस पूछताछ में यह पता चला है कि मोहम्मद सलमान ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में अपनी पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता है और वह एक ग्लास कंपनी में काम करता है। फिलहाल, पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया हुआ है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment