हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम में कार सीख रहे 15 साल के लड़के ने बच्चे को 25 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

By Sahab Ram
On: November 23, 2025 7:13 AM
Follow Us:

Gurugram News: गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र के कृष्ण कुंज इलाक़े में शुक्रवार शाम कार सीख रहे एक किशोर ने सड़क पर पिता के साथ जा रहे सात साल के बच्चे को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद हड़बड़ाए किशोर ने कार में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान बच्चा बोनट में फंस गया और कार के साथ करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार 15 साल किशोर चला रहा था और साथ में दूसरा युवक बैठा हुआ था।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

इकलौता बच्चा था युहान

मारुति कुंज चौकी पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान अश्विनी कुमार के बेटे युहान के रूप में की गई। अश्विनी मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के भेषमा गांव के रहने वाले हैं। वह करीब 13 साल से कृष्ण कुंज में परिवार समेत रहते हैं और बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर का काम करते हैं। युहान अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

खबरों की मानें, तो पिता अश्विनी ने बताया कि करीब 13 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के कई साल तक कोई संतान नहीं हुई।

किशोर के चाचा की है कार

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस कार से यह हादसा हुआ है। वह एक किशोर के चाचा की थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया रा। वहीं आरोपी किशोर प्रेम कुंज का रहने वाला है। मामले की जांच जारी है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment