हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram International City: हरियाणा के इस शहर में बसेगी इंटरनेशनल सिटी, 7200 करोड़ होंगे खर्च, जानें क्या होगा खास?

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 11:41 AM
Follow Us:

Gurugram International City: गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, M3M इंडिया, जो देश के प्रमुख लक्जरी और मिक्स्ड-यूज रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। उसने गुड़गांव इंटरनेशनल सिटी (GIC) के शुरू करने का ऐलान किया है।

दरअसल, यह दिल्ली-एनसीआर में बनने वाले सबसे बड़े इंटीग्रेटेड अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में से एक बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसे आगे बढ़ाकर करीब 200 एकड़ तक विस्तारित करने की योजना है।

गुड़गांव इंटरनेशनल सिटी यानी की GIC M3M इंडिया के लिए एक बड़ा कदम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी ने प्रीमियम ऑफिस स्पेस, कमर्शियल डेवलपमेंट्स और ट्रम्प टावर्स व जैकब एंड कंपनी जैसी लक्जरी रेसिडेंस के बाद अब इंटीग्रेटेड टाउनशिप सेगमेंट में एंट्री की है।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

कंपनी करेगी 7,200 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों की मानें, तो कंपनी इस प्रोजेक्ट को डेवलप करने में करीब 7,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जिससे करीब 12,000 करोड़ रुपये का राजस्व (टॉपलाइन) मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिक्स्ड यूज अर्बन इकोसिस्टम के तौर पर होगी विकसित

बताया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर स्थित गुड़गांव इंटरनेशनल सिटी (GIC) को ‘लिव–वर्क–अनवाइंड’ मॉडल पर आधारित नेक्स्ट जनरेशन के मिक्स्ड-यूज अर्बन इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके चलते M3M के इस प्रोजेक्ट में डेटा सेंटर, इनोवेशन पार्क, ईवी हब, रिटेल एवेन्यू और प्रीमियम रेजिडेंशियल जोन भी बनाने की तैयारी में है।

तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे, अरावली पर्वतमाला के पास है जीआईसी

खबरों की मानें, तो जीआईसी का क्षेत्र अरावली पर्वतमाला, सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी, तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे, और अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क (इनलैंड कंटेनर डिपो – ICD) के पास स्थित है, जो इसे बेहतरीन कनेक्टिविटी और भौगोलिक लाभ देने में मदद करता है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

50 एकड़ में फैला हुआ है GIC

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम इंटरनेशनल सिटी (GIC) का पहला चरण करीब 50 एकड़ में फैला हुआ है और जिसे पहले ही रेरा की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 300 अत्याधुनिक प्लॉट शामिल होंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment