हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम में इन 2 जगहों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर, डिजाइन को मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 6:41 PM
Follow Us:

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो नए फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। खबरों की मानें, तो पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने इन दोनों फ्लाईओवर के डिजाइन को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की ओर से अब इन फ्लाईओवर के निर्माण का टेंडर 30 नवंबर तक जारी कर किया जाएगा।

खबरों की मानें, तो GMDA ने अंबेडकर चौक (सेक्टर-45-46-51-52 चौराहे) और दादी सती चौक (सेक्टर-86-86-89-90 चौराहे) पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई है। अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 51.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जबकि दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण 59 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण की DPR सलाहकार कंपनी ए.कॉम की ओर से तैयार की गई है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

बताया जा रहा है कि GMDA के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने इन फ्लाईओवर को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर की बजाय गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर की तर्ज पर तैयार करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर फ्लाईओवर से दृश्यता ज्यादा होती है।

सलाहकार कंपनी ने फिर से इस फ्लाईओवर के निर्माण की DPR तैयार की थी। जीएमडीए ने करीब दो महीने पहले इन डिजाइन को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को जांच करने के लिए भेजा था। अब इस कॉलेज से रिपोर्ट GMDA को सौंप दी गई है। जीएमडीए ने सलाहकार कंपनी को मंजूर डिजाइन के मुताबिक, DPR में परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम सैनी के समक्ष रखी थी फ्लाईओवर की रिपोर्ट

GMDA अधिकारियों ने 10 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन फ्लाईओवर के निर्माण की समीक्षा रिपोर्ट रखी थी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि किस कारण से इस फ्लाईओवर का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। उन्हें बताया गया कि 30 नवंबर तक इन फ्लाईओवर के निर्माण के टेंडर लगा दिए जाएंगे।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

वाहनों को जाम से निजात मिलेगी

खबरों की मानें, तो अंबेडकर चौक फ्लाईओवर को गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ बनाया जाएगा। जबकि दादी सती चौक फ्लाईओवर का निर्माण द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर होना है। वर्तमान इन दोनों फ्लाईओवर पर सुबह और शाम के समय जाम लग जाता है। इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, जिन्हें पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए इन फ़्लाइओवर को बनाने का निर्णय लिया गया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment