हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Gurugram News: गुरुग्राम में जेड चौक पर बनेगा अंडरपास, इन रास्तों से खत्म होगी जाम की समस्या, जानें पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 6:28 PM
Follow Us:

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुग्राम के जेड चौक पर अंडरपास बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके बनने से यहां जाम नहीं लगेगा और लोग आसानी से अंडरपास से निकल सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक पर इफ्को चौक से आरडी सिटी की और अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से इस चौराहे पर जाम की समस्या नहीं रहेगी।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में GMDA की 15वीं बैठक ले रहे थे। उन्होंने सेक्टर-102ए में निर्माणाधीन श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज की समीक्षा भी की। करीब 550 करोड़ की लागत से बन रहे इस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निर्माण 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सीएम ने आदेश जारी किए कि इस मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर चलाने की संभावनाओं को तलाशा जाए। इसको लेकर उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाए। वहीं शहर में तैयार होने वाले नागरिक अस्पताल के निर्माण में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए।

विकास ती धीमी रफ्तार पर सीएम ने जताई नाराजगी

सैनी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मुख्य सड़कों पर गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से डाली गई 600एमएम की सीवर लाइन की देखरेख अब GMDA करेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने विकास की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विकास की धीमी गति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

बारिश के पानी की निकासी के लिए बनेगा नाला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से पलवल तक बारिश के पानी की निकासी की DPR भी बनाने के आदेश भी दिए है। उन्होंने कहा कि नया बरसाती नाला बनने से नजफगढ़ नाले पर दबाव कम होगा। इससे गुरुग्राम और दिल्ली में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होगी। इसके निर्माण पर करीब दो हजार करोड़ की लागत आएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment