हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के सिरसा में DFSC अधिकारी गिरफ्तार, 5 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

By Sahab Ram
On: November 26, 2025 9:41 PM
Follow Us:
Haryana: DFSC officer arrested in Sirsa

चंडीगढ, 26 नवंबर: राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा आज दिनांक 26.11..2025 को आरोपी विवेक निरीक्षक खादय एवं आपूर्ति विभाग, सिरसा को शिकायतकर्ता से 5000/-रू. नकद रिश्वत राशी लेते गांव तरकावाली के नजदीक से रंगे हाथो गिरफतार किया गया तथा आरोपी उपरोक्त के विरूद्व अभियोग संख्या 43 दिनांक 26.11.2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा सरकारी राशन डिपो गांव तरकावाली मे चलाया जा रहा है। दिनंाक 18.10.2025 को उसके राशन डिपो पर राहुल, ए.डी.एफ.एस.सी. व निरीक्षक विवेक कुमार, खादय एंव आपूर्ति विभाग, सिरसा चैकिंग करने के लिये आये थे तथा उनके द्वारा चैकिंग उपरान्त उससे राशन धारको की लिस्ट की मांगी गई थी।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

दिनंाक 21.11.2025 को उसका लडका विवेक, निरीक्षक, खादय एंव आपूर्ति विभाग, सिरसा को लिस्ट देने गया। इस पर आरोपी विवेक कुमार निरीक्षक उपरोक्त द्वारा उसके (शिकायतकर्ता) लडके से कहा कि अगर तुमको राशन डिपो चलाने के लिये रिपोर्ट ठीक करवानी है तो उसके लिये आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के लडके से 5,000/-रू. नकद रिश्वत राशी की मांग की गई।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की ऐवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
WhatsApp Image 2025-11-26 at 18.05.58_7b04d528.jpg

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment