हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, जारी हुए ये आदेश

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 11:22 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि वे पूर्व अग्निवीरों के पदों को छोड़कर, ग्रुप-सी पदों की नई और वापस ली गई मांगों (रिक्विजिशन) को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पोर्टल पर 15 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

दरअसल, इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों और  निगमों के प्रबंध निदेशकों/मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

पत्र में कहा गया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप -सी पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 26 और 27 जुलाई, 2025 को किया गया था। इसके उपरांत राज्य सरकार की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया) नियम, 2025 अधिसूचित किए गए।

इन नियमों के तहत प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों और संगठनों को संबंधित सेवा नियमों में निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों का पालन करते हुए, अपने खाली ग्रुप-सी पदों की मांग आयोग को निर्धारित प्रारूप में भेजनी होती हैं।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

इन निर्देशों के बाद यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही सीईटी के रिजल्ट जारी किए जाएंगे और इसके बाद ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment