हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में यहां तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे नए स्टेशन ?

By Sahab Ram
On: November 15, 2025 4:43 PM
Follow Us:
Haryana: Namo Bharat train will run

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले चरण में दिल्ली से बावल तक के रूट को मंजूरी दे दी है। आइए जानते है अब ये किस रूट तक चलने वाली है ? पूर्व योजना के मुताबिक, दिल्ली से धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बदलाव से हजारों यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। बता दें कि दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना है। Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, HMRTC ने इस बदलाव की योजना के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र लिख दिया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले यह योजना धारूहेड़ा तक थी। मिली जानकारी के अनुसार, गत 18 सितंबर को आयोजित बैठक में उन्होंने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने आग्रह किया था कि इस योजना के तहत बावल तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। Namo Bharat Train

Haryana: Namo Bharat train will run

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

मिली जानकारी के अनुसार, इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा था। उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक स्थित बावल क्षेत्र तक किया जाए। इस सिलसिले में उन्होंने मनोहर लाल को पत्र भी लिखा। Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक, राव इंद्रजीत की आपत्ति पर गत 26 सितंबर को HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को पत्र लिखकर नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल तक करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। पत्र में कहा है कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है। Namo Bharat Train

मिली जानकारी के अनुसार, पत्र के मुताबिक डॉ. खरे ने कहा कि मई माह में CM की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए फैसले यथावत रहेंगे। सिर्फ नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल समझा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्चा हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी। Namo Bharat Train

बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि धारूहेड़ा से आगे नमो भारत के लिए यात्रियों की संख्या पर अभी अनिश्चितता है। राव ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि धारूहेड़ा से आगे बावल हरियाणा का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। Namo Bharat Train

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

कहां-कहां स्टेशन बनेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी में नमो भारत ट्रेन के स्टेशन बनेगा। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बनेंगे। गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment