हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, साइबर सिटी में बनेगा 400 बेड का आधुनिक अस्पताल

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 4:42 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार गुरुग्राम में 400 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाएगी। जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रोटरी ब्लड बैंक में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया और 30 नए आरोग्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके अलावा सोहना और फरुखनगर के अस्पतालों में नई मशीनें भी लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि साइबर सिटी में 400 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की सरकार शीघ्र ही अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। अस्पताल में 400 बेड के साथ 200 अतिरिक्त बेड के विस्तार की भी व्यवस्था की जाएगी।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

दरअसल, आरती सिंह राव सोमवार को रोटरी ब्लड बैंक सेंटर में सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ करने पहुँची थीं। यहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सरकार जिले में 30 अर्बन आरोग्य केंद्र स्थापित करने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने रोटरी क्लब को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सोहना नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और फरुखनगर नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन किया। ये मशीनें पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष और ओम स्वीट्स के संचालक ओमप्रकाश कथूरिया द्वारा भेंट की गई हैं। इस योगदान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और निशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। फिलहाल, दोनों उपकरण अस्पतालों में स्थापित हो चुके हैं।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

कौन कौन रहा मौजूद

इस मौके पर CMO डा. अलका सिंह, पीएमओ डा. लोकवीर सिंह, SMO डा. अनुज गर्ग, रोटरी ब्लड सेंटर के अध्यक्ष डा. मुकेश शर्मा, एडवोकेट रविंद्र जैन, मनीष खुल्लर, केएस यादव और हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया समेत अन्य मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment