हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन रूटों पर अब इलेक्ट्रिक सुपर लग्जरी बसों में कर सकेंगे सफर

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 5:15 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश में लंबी दूरी के रूटों पर संचालन के लिए राज्य परिवहन विभाग ने वोल्वो बसों की खरीद के प्रस्ताव में बदलाव किया है। अब डीजल वाली वोल्वो बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक सुपर लग्जरी बसें खरीदी जाएंगी। खबरों की मानें, तो पहले 18 बसों को खरीदने की योजना थी लेकिन अब करीब 25 सुपर लग्जरी बसें खरीदने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से दिल्ली, आगरा, मथुरा, जेवर हवाई अड्डे जैसे लंबी दूरी वाले रूटों पर संचालन के लिए पहले बीएस-6 कैटेगरी की वोल्वो बसों को खरीदने की योजना थी। विभागीय उच्चाधिकारियों की कमेटी ने वोल्वो बसों के निर्माण से जुड़ी कंपनियों से संपर्क किया तो पता चला कि डीजल से संचालित होने वाली वोल्वो बसें उपलब्ध हैं। इसके बाद में विभागीय अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण करने वाली कंपनियों से संपर्क साधा तब वोल्वो वाली सभी खूबियों से लैस इलेक्ट्रिक सुपर लग्जरी बसों के बारे में जानकारी मिली।

1.80 करोड़ की होगी एक बस

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

खबरों की मानें, तो एक बस की कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये बताई गई है। राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हैदराबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, पलवल आदि स्थानों पर बसों के निर्माण या खरीद से जुड़ी एजेंसियों व कंपनियों से संपर्क किया गया है। डीजल वाली वोल्वो बसों की मियाद केवल 10 वर्ष होगी। इलेक्ट्रिक सुपर लग्जरी बसों की मियाद 15 वर्ष होगी। इनकी मरम्मत से संबंधित कार्य भी कंपनी ही देखेगी। सुविधाओं के लिहाज से सीट, बस की बाहरी और अंदर की आकृति वोल्वो जैसे ही होगी। इनमें 7 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी होंगे।

परिवहन मंत्री अनिल विज को भेजने का लिया फैसला 

खबरों की मानें, तो इन लग्जरी बसों की खरीद के प्रस्ताव को सहमति दे चुके हैं और उन्होंने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए विभागीय मंत्री अनिल विज और सरकार से मंजूरी लेने के लिए कहा है। विभागीय अधिकारियों ने अब अनुमति के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके परिवहन मंत्री अनिल विज को भेजने का फैसला लिया है। मंत्री और सरकार की मंजूरी के बाद राज्य परिवहन विभाग ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment