हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट होगी फरीदाबाद रैपिड मेट्रो,सोनीपत तक होगा मेट्रो का विस्तार, जानें पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 12:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और सोनीपत तक किया जा रहा है। इसके साथ ही नमो भारत रेल को भी हरियाणा के विकास में प्रमुख स्थान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुरुग्राम मेट्रो को दिल्ली एयरपोर्ट से जबकि फरीदाबाद रैपिड मेट्रो को नोएडा एयरपोर्ट और करनाल को नमो भारत के जरिए हिसार एयरपोर्ट से कनेक्ट करने की तैयारी है।

NCR में तैयार होगा नया आर्थिक कॉरिडोर

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

दरअसल, मुख्यमंत्री शनिवार शाम को गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR में एक नया आर्थिक गलियारा तैयार होगा और लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और ऊर्जा-कुशल यात्रा का विकल्प मिलेगा। सीएम ने परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

हरियाणा में 12 शहरों में इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

खबरों की मानें, तो नायब सिंह सैनी ने कहा कि बड़े बुनियादी ढांचे के साथ कनेक्टिविटी पर भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है। शहरों में इलेक्ट्रिक और CNG बसों, ई-रिक्शा और साइकिल ट्रैक को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुग्राम के अलावा 12 अन्य प्रमुख शहरों में फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, करनाल, हिसार, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आधुनिक सिटी बस सर्विस शुरू की हैं। इसी के तहत प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रदेश में चार्जिंग स्टेशनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

शहरों की योजना में स्थायी गतिशीलता

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरों की योजना में स्थायी गतिशीलता और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की ओर से परिवहन को इस तरह से एकीकृत किया जा रहा है, जिसके तहत अनियंत्रित शहरीकरण को रोक सकेंगे और संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे। 21वीं सदी के उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां शहरी विकास की गति और दिशा, हमारी मोबिलिटी प्रणालियों से तय होती है। इसकी वास्तविकता को समझते हुए, इस वर्ष का विषय शहरी विकास और गतिशीलता का मेल चुना गया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment