हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: ओलिंपियन अनु रानी बनेगी हरियाणवीं बहू, रोहतक के साहिल संग लेंगी सात फेरे, जानें कहां होगा रिसेप्शन

By Sahab Ram
On: November 14, 2025 6:02 PM
Follow Us:

Haryana News: भारतीय खेल जगत के लिए यह माह उत्साह और शुभ समाचारों से भर गया है। देश के दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व ओलिंपियन राहुल रोहिल्ला बहादुरगढ़ (पैदल चाल, टोक्यो ओलिंपिक) और अर्जुन अवॉर्डी व दो बार की ओलिंपियन अनु रानी (भाला फेंक, मेरठ) अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन अवॉर्डी और दो बार की ओलिंपियन अनु रानी तथा टोक्यो ओलिंपियन राहुल रोहिल्ला ने दोनों ने अपने प्रदर्शन से देश का सम्मान बढ़ाया है।

खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि भारत की सबसे सफल महिला भाला फेंक खिलाड़ी, दो बार की ओलिंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अनु रानी अब हरियाणा की बहू बनेंगी। वह रोहतक के साहिल भारद्वाज के साथ विवाह करेंगी। शादी मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सम्पन्न होगी जबकि 19 नवम्बर को रोहतक में भव्य रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है। अनु रानी विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं और भारत की जेवलिन थ्रो में सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक रही हैं। रोहतक में होने वाले समारोह में कई वीआईपी, ओलंपिक खिलाड़ी, राष्ट्रीय कोच और खेल जगत की चर्चित हस्तियां भाग लेंगी।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पैदल चाल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के ओलिंपियन राहुल रोहिल्ला 30 नवम्बर को गांव बामला (जिला भिवानी) की अनु रोहिल्ला के साथ सात फेरे लेंगे। राहुल रोहिला के शादी समारोह में एक खास आकर्षण होगा हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी और प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार गजेन्द्र फोगाट की बारात में विशेष उपस्थिति।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment