हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana News: हरियाणा में छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से क्लासमेट को मारी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 3:06 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-48 क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही क्लासमेट को गोली मार दी। इससे 11 वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की और इसके बाद पुलिस ने 2 आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 70 कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक खोल भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, कि नाबालिग आरोपी छात्र के पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से ही आरोपी ने अपने सहपाठी पर गोली चलाई है। उसे कब्जे में ले लिया गया है।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए

पुलिस का कहना है कि 8 नवंबर की रात कंट्रोल रूम से थाना सदर गुरुग्राम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-48 इलाके में एक लड़के को गोली लगी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल छात्र का परिवार पहले ही पहुंच चुका था। परिजन उस घायल छात्र को मेदांता अस्पताल ले गए।

घटनास्थल से पुलिस ने एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर जांच की। वहां से कुछ सबूत मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment