हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में जब्त हुई तहसीलदार और नायब तहसीलदार की गाड़ी, जानें क्या है मामला

By Sahab Ram
On: November 22, 2025 9:47 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के सोनीपत जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां खरखौदा में कोर्ट के आदेश के बावजूद गढ़ी सिसाना निवासी महिला मूर्ति देवी की जमीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीजेएम विक्रांत ने शुक्रवार को तत्काल मोटेशन करने और तहसीलदार- नायब तहसीलदार की गाड़ी जब्त करने के आदेश दिए हैं। दोनों की गाड़ी थाने में खड़ी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मूर्ति देवी अपनी जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए कई महीने से तहसील का चक्कर काट रही थीं। बार-बार आवेदन, अधिकारियों से मुलाकात और दस्तावेजों की जांच के बाद भी म्यूटेशन नहीं हुआ तो परेशान होकर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

खबरों की मानें, तो 11 सितंबर को एसडीजेएम की कोर्ट ने मामले में सुनवाई कर तहसीलदार को स्पष्ट और तत्काल प्रभाव से म्यूटेशन एंट्री करने के आदेश दिए गए थे। मगर हफ्तों तक उस पर कोई प्रगति नहीं हुई तो मूर्ति देवी दोबारा कोर्ट पहुंच गईं। दूसरी सुनवाई में अदालत का रुख और कड़ा हो गया।अदालत ने तत्काल म्यूटेशन करने और अधिकारियों की गाड़ी जब्त करने का आदेश दे दिया। मूर्ति देवी का कहना है कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद म्यूटेशन होने की उम्मीद जगी है।

क्या बोले नायब तहसीलदार

खबरों की मानें, तो नायब तहसीलदार अचिन का कहना है कि उनकी पोस्टिंग हाल ही में हुई है। उन्हें इस मामले का पता नहीं था। संबंधित पटवारी को मूर्ति देवी मामले की पूरी फाइल लेकर आने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment