Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, यह ताजा अपडेट चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। लेकिन, रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।









