हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

HSSC CET Result 2025: जानें कब जारी होगा सीईटी का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से सबसे पहले कर सकेंगे चेक

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 5:33 PM
Follow Us:

HSSC CET Result 2025: हरियाणा के लाखों युवा इस वक्त सीईटी एग्जाम के रिजल्ट के आउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालाँकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि रिजल्ट कब जारी होगा। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर 2025 के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके लिए आप एचएसएससी की वेबसाइट और आयोग के चेयरमैन हिमंत सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर अपडेट ले सकते हैं।

दरअसल, हरियाणा में सीईटी का एग्जाम 26 और 27 जुलाई 2025 को को हुआ था। जिसमें करीब 13.47 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। तब से युवा अभी तक रिजल्ट जारी होने का इंतज़ार कर रहे हैं।अभ्यर्थियों का यह इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

बता दें कि HSSC ने सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट डेट के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में यह रिजल्ट नवंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है।इस एग्जाम का स्कोर कार्ड 3 सालों के लिए मान्य होगा और परीक्षा में योग्य उम्मीदवार विभागीय रिक्तियों के तहत विभिन्न ग्रुप सी और डी पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment