हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Manisha Case: हरियाणा के भिवानी की टीचर मनीषा केस में आया बड़ा अपडेट, सीबीआई ने बताई ये बात

By Sahab Ram
On: November 8, 2025 3:40 AM
Follow Us:
Manisha Case: A major update has come in the case of teacher Manisha from Bhiwani, Haryana, the CBI has revealed this

Manisha Case: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें, तो इस मामले में सीबीआई की टीम फिर से भिवानी लौटेगी। इस बारे में मनीषा के पिता संजय कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी CBI के अधिकारियों से बातचीत हुई है। इस दौरान CBI के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि एक-दो दिन में टीम वापस आएगी।

जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार का कहना है कि सीबीआई ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच तेजी से चल रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। खबरों की मानें, तो संजय कुमार ने कहा कि अभी पुलिस की ओर से जारी किए मनीषा के सुसाइड नोट के मिलान की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उसका अभी इंतजार है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मनीषा को न्याय दिलाया जाए।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

क्या है मामला

बता दें कि ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। इसके बाद वह एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन, इसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला था। तब से लेकर अब तक मनीषा का परिवार अपनी बेटी को न्याय मिलने का इंतजार कर रहा है। इस मामले की जांच पहले पुलिस ने की और फिर सीबीआई को सौंप दी गई।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment