हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Manisha Case: भिवानी की टीचर मनीषा केस में आया बड़ा अपडेट, पिता को सता रहा इस बात का डर !

By Sahab Ram
On: November 12, 2025 7:21 AM
Follow Us:

Manisha Case: हरियाणा के भिवानी की टीचर टीचर मनीषा की मौत मामले में ताजा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मंगलवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में इस मामले को लेकर पंचायत हुई। जिसमें सरकार से CBI जांच में तेजी लाने और अभी तक की पड़ताल के बारे में परिजनों को अवगत करवाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही पंचायत ने मामले को लेकर 30 नवंबर 2025 को एक दिन का सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल करने का भी फैसला लिया है। ताकि, मनीषा के गुनहगारों का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने बाद भी मनीषा की मौत के मामले में पुलिस और सीबीआई आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसके चलते मनीषा के परिजनों और पीड़ित पक्ष में फिर से रोष है। इसलिए मंगलवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में मामले को लेकर पंचायत हुई।

पिता ने लगाई गुहार

मनीषा के पिता संजय ने सबके सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई की उनकी बेटी को न्याय दिलवाएं। पंचायत में सीबीआई की अभी तक की जांच को लेकर करीब 40 मिनट तक चर्चा की गई। इसके बाद पंचायत ने 30 नवंबर को गांव में सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

क्या है मामला

बता दें कि मनीषा 11 अगस्त, 2025 को लापता हो गई थीं और उनका शव दो दिन बाद यानी 13 अगस्त को सिंघानी गांव के एक खेत में मिला था। वह अपने घर से स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। लेकिन, फिर घर नहीं लौटी। इस मामले को पुलिस ने आत्महत्या बताया था। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment