हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Punjab News: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को किया सस्पेंड

By Sahab Ram
On: November 9, 2025 3:03 AM
Follow Us:

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव से ठीक 3 दिन पहले की गई है।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला SSP थीं और करीब दो महीने पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे फतेहगढ़ साहिब में जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

खबरों की मानें, तो एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (सद) ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी को एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें डॉ. ग्रेवाल पर AAP की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर अरेस्ट करने का आरोप लगाया गया था।

खबरों की मानें, तो अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने SSP डॉ. ग्रेवाल के अलावा 2 डीएसपी का तबादला करने की मांग की थी। अकाली दल के एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने भी दिल्ली में चुनाव आयोग को इस मामले की शिकायत की थी।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

माना जा रहा है कि इसी शिकायत के चलते आयोग ने कार्रवाई की है। उनकी जगह अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) को एसएसपी तरनतारन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, जोन कमिश्रर ने SSP तरनतारन के लिए तीन अधिकारियों का पैनल मांग लिया है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment