हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

हरियाणा में श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, अब 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

By Sahab Ram
On: November 29, 2025 4:37 PM
Follow Us:

श्रमिकों के लिए अच्छी खबर : एचएसआईआईडीसी ने आईएमटी मानेसर में अटल श्रमिक किसान कैंटीन की शुरुआत की

 

श्रमिकों को अटल श्रमिक किसान कैंटीन पर मिलेगा 10 रुपए में पौष्टिक भोजन

 

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

आईएमटी मानेसर में श्रमिकों की सुविधा के लिए जल्द ही खुलेंगी तीन नई कैंटीन

चंडीगढ़, 29 नवंबर- हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने आईएमटी मानेसर में सेक्टर-4 और सेक्टर-5 स्थित दो अटल श्रमिक किसान कैंटीनों को संचालित कर दिया है। इन कैंटीनों के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में श्रमिक कल्याण सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

एचएसआईआईडीसी द्वारा आईएमटी मानेसर में कुल पाँच स्थानों की पहचान अटल श्रमिक किसान कैंटीन योजना के तहत की गई है। शेष तीन कैंटीनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें आने वाले सप्ताहों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के अधिकाधिक श्रमिकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

इन कैंटीनों का निर्माण उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों के सीएसआर सहयोग से किया जा रहा है, जो श्रमिक कल्याण और सामाजिक उत्थान के प्रति उद्योगों की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा किया जाएगा। इससे जहां कैंटीनों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित होगा, वहीं स्थानीय महिलाओं और समुदाय के सदस्यों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

हरियाणा सरकार की अटल श्रमिक किसान कैंटीन योजना के तहत श्रमिकों को केवल 10 रुपये की पौष्टिक और स्वच्छ भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उद्योग क्षेत्र में किफायती और पौष्टिक भोजन की सुगमता बढ़ेगी।

एचएसआईआईडीसी अपने औद्योगिक परिसरों में श्रमिक-केंद्रित ढाँचे को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंटीनों का शुभारंभ इस मिशन को और मजबूती प्रदान करता है और औद्योगिक श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment