हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Delhi Mumbai Expressway: भारत में इस एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सर्विस, हादसों में घायल लोगों का किया जाएगा एयरलिफ्ट, ये रही पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 11:04 AM
Follow Us:

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सबर आ रही है। दरअसल, अब एक्सप्रेसवे पर हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह सर्विस अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया के 125 किमी हिस्से पर बने हेलीपैड से शुरू हुई है। इससे हादसों में घायल लोगों को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जिससे उनकी जान बचाई जा सके। इसके साथ ही यात्री सरिस्का समेत अन्य पर्यटन स्थलों की हवाई सैर भी कर सकेंगे।

दरअसल, यह सुविधा एक्सप्रेसवे पर पहली बार शुरू की गई है। खबरों की मानें, तो कंपनी के प्रवक्ता मनीष कुमार सुनारी ने बताया कि इस सर्विस का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के भीतर ट्रीटमेंट दिलाना है। एक्सप्रेसवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और दुर्घटनाओं की स्थिति में एम्बुलेंस को पहुंचने में समय लग जाता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर सर्विस तेज और सुरक्षित विकल्प बन सकती है और कई लोगों को जान को बचाया जा सकता है।

नहरों में नहाने पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

जल्द दूसरे चरण में शुरू होगी सेवा

खबरों की मानें, तो कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस सर्विस का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। इस सर्विस को राजस्थान पर्यटन विभाग के साथ मिलकर संचालित किया जाएगा। इस चरण में सरिस्का, अरावली पर्वतमाला, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख दर्शनीय स्थलों के लिए जॉय राइड और एरियल टूर भी शुरू किए जाएंगे। इससे राजस्थान में हेलीकॉप्टर पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार है हेलीपैड

खबरों की मानें, तो पिनान रेस्ट एरिया में बने हेलीपैड को इंटरनेशनल सिक्योरिटी मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है. यहां एक साथ 8 हेलीकॉप्टर को खड़ा किया जा सकता है। वहीं रात में उड़ान संचालन के लिए हाई इंटेंसिटी लाइटें और पायलटों के लिए नेविगेशन सुविधा भी है। इसके अलावा यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज और इमरजेंसी के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आठ जगह बनाए गए है हेलीपैड

खबरों की मानें, तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी आठ जगहों पर हेलीपैड बनाए गए हैं। हालाँकि, पहली बार सेवा राजस्थान के अलवर जिले में शुरू की गई है। आने वाले समय में अन्य रेस्ट एरिया पर भी यह सुविधा शुरू की जा सकेगी।

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment