हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Up News: इस जिले में बनने जा रहा नया ब्रिज, सरकार ने दी बड़ी सौगात

By Sahab Ram
On: November 13, 2025 2:05 PM
Follow Us:
Up bridge News

Up News: उतरप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP के हमीरपुर जिले में आवाजाही आसान और सुविधानजन बनने वाली है। जिले में एक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इसको शासन से मंजूरी मिल चुकी है।

सौगात

जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले के ग्रामीण इलाके में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सूबे की योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां नाले को पार करने के लिए जान जोखिम में डालकर आवागमन करने वाले ग्रामीण आँचल के बाशिंदों को लघु सेतु निर्माण की मंजूरी मिल गई है। UP PWD Project

फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए करीब 4.17 करोड़ रुपये से नाले में लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इस नाले में पुल के बनने से जिले के 2 ब्लाकों की करीब 1 लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्योंकि नाले में पुल न होने की वजह से बरसात के दिनों में दर्जनों गाँव के ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। UP PWD Project

ड्रीम मोमेंट — हेमा मालिनी के हाथों वान्या शर्मा को मिला इंटरनेशनल योग अवॉर्ड 2026, देश का बढ़ाया मान

कहां बनेगा पुल?

जानकारी के मुताबिक, जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में बिरखेरा व मुंडेरा के मध्य पड़ने वाले करोड़न नाले में पुल न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मिली जानकारी के अनुसार, जिसके लिए ग्रामीण भी बीते काफी समय से जद्दोजहद कर रहे थे। बरसात के दिनों में नाले के उफान में आने पर लोगों का नाले के रास्ते आवागमन बाधित हो जाता था। जिसके लिए उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चक्कर लगाना पड़ता था। UP PWD Project

प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों की समस्या को देखते हुए पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था जिसे अब स्वीकृति मिल गई है जानकारी के मुताबिक नाले में करीब 40 मीटर लंबा लघु सेतु और एप्रोच का निर्माण कराया जाएगा जिसमें करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। UP PWD Project

निर्माण कार्य?

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रकिया पूरी होते ही पुल का काम शुरू करा दिया जाएगा।

Namo Bharat will be connected to Delhi Metro
Namo Bharat को दिल्ली मेट्रो से किया जाएगा कनेक्ट, फुटओवर ब्रिज तैयार

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment