हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा में यहां होगा 3 नए बस स्टेंड का निर्माण, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: November 18, 2025 9:59 AM
Follow Us:
Haryana: 3 new bus stands will be constructed

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम जिले में 3 नए बस स्टैन्ड का निर्माण होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में तीन नए बस अड्डों का निर्माण होने यहां आने जाने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में ये बस स्टेंड राजीव चौक, सेक्टर-12 और सेक्टर-29 में तैयार होने वाले है। इनके लिए परिवहन विभाग GMDA को जमीन उपलब्ध करवाएगा। Haryana News
परिवहन विभाग से GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने और नगर और ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में 900 सिटी बसों का संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इन तीनों जगह पर बस स्टेंड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है। परिवहन विभाग के पास इस जमीन का मालिकाना हक रहने वाला है। Haryana News

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2007 में परिवहन विभाग को कृषि विभाग ने राजीव चौक पर बस अड्डा निर्माण करने के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई थी। लेकिन यह नहीं बन पाया।

मिनी सचिवालय में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते है। बस स्टेंड न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के समीप सड़क पर सिटी बस खड़ी रहती हैं। जिस कारण यहां जाम भी लगता है। यदि इन जगहों पर जल्द से जल्द बस अड्डों का निर्माण हो जाता है तो बसों को खड़े करने की व्यवस्था सही हो सकेगी।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment