हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा रोडवेज में अब ये लोग कर सकेंगे फ्री यात्रा, ऐसे मिलेगा लाभ

By Sahab Ram
On: November 20, 2025 12:05 PM
Follow Us:
Haryana: Now these people will be able to travel

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के करीब 73 लाख गरीबों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। ‘हरियाणा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना’ के तहत राज्य के गरीब लोगों को यह सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत गरीब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत सभी पात्र लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे, जिन्हें दिखाकर वे रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी के आधार पर यह पहचान की गई है कि इस योजना के दायरे में राज्य के अधिकांश गरीबों को शामिल किया जाएगा। तीन से अधिक सदस्यों वाले परिवारों में प्रत्येक सदस्य को मुफ्त बस यात्रा के लिए एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा।

जिन गरीब परिवारों के लिए यह योजना शुरू की गई है उन सभी सदस्यों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए परिवार का प्रत्येक सदस्य रोडवेज बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकेगा।

हरियाणा में हैप्पी कार्ड बनने फिर से शुरू हो गए हैं, जिन्होंने हैप्पी कार्ड बनवाना है वो जल्द ही अपना कार्ड अप्लाई करवाएं।

स्टेट योगासन प्रतियोगिता में भिवानी की दो खिलाडिय़ों ने जीता प्रथम स्थान

वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए परिवहन विभाग की बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ है। 50 फीसदी किराये पर किलोमीटर की कोई सीमा नहीं है कि वे कितने किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं। ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना’ से जुड़ने के बाद बुजुर्ग पहले 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद उन्हें आधे (50 प्रतिशत) किराए के साथ बसों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

इसी तरह छोटे बच्चों को भी बसों में आधा किराया मिलता है। योजना से जुड़ने के बाद ये बच्चे 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा भी कर सकेंगे। उन सभी वर्ग के लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे, जिन्हें सरकार ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। स्मार्ट कार्ड दिखाकर इस वर्ग के लोग परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारी इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। इस योजना का लाभ राज्य के सभी गरीब परिवारों के सभी सदस्यों को मिलेगा। सरकार ने परिवार के सदस्यों को सालाना एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की है। अ

सरकार ने बेटियों के लिए मुफ्त बस यात्रा भी शुरू की है। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए सरकार ने विशेष बसें चलाई हैं। ऐसे में अब सभी छात्राओं को बस पास के रूप में स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवहन विभाग में ई-टिकटिंग सुविधा लागू हो गई है, जिसके बाद अब स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विभिन्न कंपनियों से बातचीत चल रही है। स्मार्ट कार्ड के लिए शीघ्र ही कार्यादेश जारी किये जायेंगे।

हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन किया राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक

 

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment