हरियाणा मौसम ऑटोमोबाइल देश राशिफल Success Story खेतीबाड़ी 

 

Haryana: हरियाणा के ऑनर किलिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों को मुठभेड़ कर पकड़ा, दोस्तों के साथ मिलकर सगे भाई ने रची थी साजिश

By Sahab Ram
On: November 21, 2025 7:15 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रोहतक में कहानी गांव की महिला सपना के मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्या की वारदात में शामिल रहे 4 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 5वें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है।

पुलिस का दावा है कि 5वें आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । वहीं मुठभेड़ के दौरान जिन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनमें अंकित, गौरव और राहुल के साथ संजू भी शामिल है। संजू मृतक सपना का सगा भाई बताया जा रहा है।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

पुलिस के मुताबिक, संजू ने राहुल, गौरव और अंकित के साथ मिलकर सपना और उसके पति की हत्या की प्लानिंग एक महीने पहले तैयार की थी।

ये था आरोपी भाई संजू का प्लान

संजू का प्लान था कि बहन सपना का सुहाग करवाचौथ पर ही उजाड़ दिया जाए। लेकिन, उस समय हथियारों का इंतजाम न होने के कारण यह प्लान सफल नहीं हो सका। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने 20 दिन पहले हथियार और कारतूस मंगाए थे।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

हथियार और कारतूस का इंतजाम होने के बाद आरोपी पिछले 10 दिनों से सपना की रैकी कर रहे थे, लेकिन उसके घर से बाहर न आने के कारण प्लानिंग सफल नहीं हो पा रही थी। इसलिए वारदात को घर के अंदर घुसकर अंजाम देने की प्लानिंग चार दिन पहले ही तैयार की गई थी।

Sahab Ram

हरियाणा की मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय, चौपाल टीवी डिजीटल मीडिया के संस्थापक के तौर पर कार्य शुरु किया। डिजीटल मीडिया पर पिछले 8 सालों से सक्रिय और कई बड़ी वेबसाइट्स का संचालन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम : डीसी

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रयास लाए रंग, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिली गति

स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मिड डे मील योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment